भारतीय जनता पार्टी को सहारनपुर में एक और बड़ा झटका, भाजपा पार्षद राजीव अन्नु ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बागी पार्षद समाजवादी पार्टी में हो सकते हैं शामिल।

Hamare Sapne News

ब्यूरो रिपोर्ट - शमीम अहमद सहारनपुर 




भारतीय जनता पार्टी को सहारनपुर में एक और बड़ा झटका, भाजपा पार्षद राजीव अन्नु ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बागी पार्षद समाजवादी पार्टी में हो सकते हैं शामिल। 




भारतीय जनता पार्टी का एक और पार्षद हुआ बागी, भाजपा पार्टी छोड़ ने के बाद हो सकते हैं समाजवादी पार्टी में शामिल, बागी पार्षद ने भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी के पार्षद टिंकू अरोड़ा का थामा हाथ।



भारतीय जनता पार्टी को सहारनपुर जिले में एक के बाद एक लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जहां लगातार सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, वहीं अब भारतीय जनता पार्टी के पार्षद ने पार्टी के लोगों से ना खुश होते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया है, भाजपा पार्षद ने आज सहारनपुर पंजाब होटल में प्रेस वार्ता के दौरान अपना इस्तीफा दिया है, आपको बता दें सहारनपुर नगर निगम के पार्षद राजीव अन्नू द्वारा बीजेपी से इस्तीफा दिया गया है, पार्षद राजीव के द्वारा लगातार GIS सर्वे की रोक को लेकर आवाज उठाई जा रही थी और अपनी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से भी उनका साथ देने की मांग की जा रही थी, लेकिन पार्षद अन्नू की तमाम कोशिशों के बाद भी GIS सर्वे निरस्त नहीं हुआ, जिसे नाराज पार्षद ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, वहीं अब बागी पार्षद राजीव अन्नु के समर्थन में उतरे। 



समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पार्षद टिंकू अरोड़ा ने सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी के तमाम लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और पार्षद राजीव अन्नु को समर्थन दिया है, हालांकि फिलहाल पार्षद राजीव अन्नु ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन नहीं की है लेकिन जिस तरह से समाजवादी पार्टी के पार्षद टिंकू अरोड़ा के द्वारा भाजपा के बागी पार्षद का साथ दिया जा रहा है, उसे साफ जाहिर होता है कि आने वाले समय में पार्षद राजीव अन्नु बहुत जल्द समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।




हमारे सपने न्यूज़ चैनल की फ्रेंचाइजी चैनल पर न्यूज़ विज्ञापन आदि के लिए संपर्क करें। 

नैशनल हेड शमीम अहमद। 

मोबाइल /8218757145 /8433484866 

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top