ब्यूरो रिपोर्ट - शमीम अहमद सहारनपुर
सहारनपुर ओनलाईन ब्लिककिट में कार्य करने वाले डिलीवरी बॉय क्षेत्र की महिलाओं से करते हैं छेड़छाड़, क्षेत्र वासियों ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र।
सहारनपुर थाना सदर बाजार क्षेत्र के गिल कॉलोनी नारायणपुरी में स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस क्षेत्रवासियों की परेशानी का कारण बन गया है।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि वेयरहाउस के डिलीवरी बॉय आए दिन महिलाओं और राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। इसके अलावा वे नशा कर क्षेत्र में उत्पात मचाते हैं।
स्थानीय पार्षद और लोगों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक ब्लिंकिट संचालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।गिल कॉलोनी नारायणपुरी के पार्षद गौरव कपिल और स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय से रिहायशी इलाके में यह वेयरहाउस चल रहा है। यहां से डिलीवरी बॉय सामान लेकर घर-घर जाते हैं, जिससे कॉलोनी में असामाजिक तत्वों का आना-जाना भी बढ़ गया है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह इमारत पूरी तरह मानकों के विपरीत बनी है। इसमें अग्निशमन उपकरण मौजूद नहीं हैं और अवैध रूप से बेसमेंट भी बनाया गया है। इस संबंध में उन्होंने विकास प्राधिकरण और जिलाधिकारी को भी शिकायत दी है।पार्षद गौरव कपिल ने बताया कि वेयरहाउस के पास ही एक गर्ल्स कॉलेज और मंदिर स्थित है। डिलीवरी बॉय वहां आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं पर गलत नजर रखते हैं और छेड़छाड़ जैसी हरकतें करते हैं।स्थानीय लोगों की मांग है कि इस अवैध वेयरहाउस को तुरंत बंद कर अन्य जगह शिफ्ट किया जाए।
हमारे सपने न्यूज़ चैनल वेबसाइट पर खबरों से संबंधित जानकारी लेने के लिए संपर्क करें।
चैनल नेशनल हेड
शमीम अहमद मोबाइल
8218757145