सहारनपुर की बेटियों ने किया अयोध्या में सहारनपुर का नाम रोशन।

Hamare Sapne News

सहारनपुर की बेटियों ने किया अयोध्या में सहारनपुर का नाम रोशन। 




अयोध्या में खेली जा रही 16 दिसंबर से सीनियर स्टेट महिला हॉकी चैंपियनशिप जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी मंडल की टीम ने भाग लिया, इसके साथ ही हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज सहारनपुर हॉकी टीम का चित्रकुट हॉकी की टीम के साथ मैच था जिसमें सहारनपुर हॉकी  की टीम ने 4.0 स्कोर से चित्रकुट हॉकी की टीम को धूल चटाई और साथ ही शानदार हॉकी का प्रदर्शन किया, मैच देख रहे अमंत्रित मुख्य अतिथि जिला अधिकारी अयोध्या और उपस्थित सभी अतिथियो ने सहारनपुर की टीम का खेल देख कर पूरी टीम को और कोच मेनका टांक के द्वार बच्चों को दिए गए प्रशिक्षण की तारीफ की और टीम को बधाई दी। 


सहारनपुर की टीम से गोल करने वाली खिलाड़ियों  के नाम इस  प्रकार है,

1- परी, 2- नबिया, 

3- इशिका, 4- लक्ष्मी

सहारनपुर हॉकी टीम ने चित्रकूट में हो की टीम के साथ मैच करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और सहारनपुर का नाम एक बार फिर रोशन कर दिखाया 


व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top