सहारनपुर में 7-8 सितंबर को विक्रेता विकास कार्यक्रम, 50 स्टॉल लगेंगे

Hamare Sapne News

REPORT - शमीम अहमद सहारनपुर 


सहारनपुर में 7-8 सितंबर को विक्रेता विकास कार्यक्रम, 50 स्टॉल लगेंगे



सहारनपुर में स्थानीय उद्योगों को नए बाजार और बड़े खरीदारों से जोड़ने के लिए 7 और 8 सितंबर 2026 को दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम-सह-औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सहारनपुर चैप्टर के संयुक्त सहयोग से रंगोली गार्डन, दिल्ली रोड पर किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन 7 सितंबर को सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान करेंगे। वहीं 8 सितंबर को समापन कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी और राज्य मंत्री जसवंत सैनी की मौजूदगी में होगा।प्रदर्शनी में करीब 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें स्थानीय उद्योग अपने उत्पाद बड़े सरकारी विभागों, पीएसयू और निजी संस्थानों के सामने प्रदर्शित करेंगे। रेलवे, इंडियन ऑयल, बीएचईएल, एनटीपीसी, गेल, जीईएम, सिडबी समेत कई संस्थानों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को नए खरीदार, बाजार और बड़ी सप्लाई चेन से जोड़ना है।

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top