प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुजफ्फराबाद में क्रांति: जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, अब गांव में ही मिलेगी 90% सस्ती दवा सरकार की मंशा है वर्तमान मे महंगी दवा से मुक्ति दिलाना है

Hamare Sapne News

रिपोर्ट - शमीम अहमद सहारनपुर 




प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुजफ्फराबाद में क्रांति: जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, अब गांव में ही मिलेगी 90% सस्ती दवा सरकार की मंशा है वर्तमान मे महंगी दवा से मुक्ति दिलाना है 



विकासखंड मुजफ्फराबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य सुविधाओं को नया आयाम मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता साहब सिंह पुंडीर ने फीता काटकर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में पीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार और जन औषधि केंद्र के जिला कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सैनी ने मुख्य अतिथि साहब सिंह पुंडीर का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े ग्रामीण को भी सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवा मिले। अक्सर कागजी प्रक्रिया या आपूर्ति में देरी से पीएचसी में दवाओं का स्टॉक खत्म हो जाता है, ऐसे में जन औषधि केंद्र वरदान साबित होंगे। यहां ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी।


पीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अब मरीजों को बाहर महंगी दवा लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जो दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं होगी, वह जन औषधि केंद्र पर तुरंत और सस्ते दाम पर मिल जाएगी।

इस मौके पर सुशील कंबोज, सुनील सैनी, रोहित कुमार, आर.एस. चौहान, मोहम्मद अखलाक सहित एएनएम, आशा कार्यकत्री और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top