पति की बेवफाई और हिंसा से परेशान महिला ने मांगा तलाक, महिला थाने में दी तहरीर, पीड़ित पत्नी में पति पर लगाए दूसरी महिला से अवैध संबंध के गंभीर आरोप।

Hamare Sapne News

ब्यूरो रिपोर्ट - शमीम अहमद सहारनपुर 




पति की बेवफाई और हिंसा से परेशान महिला ने मांगा तलाक, महिला थाने में दी तहरीर, पीड़ित पत्नी में पति पर लगाए दूसरी महिला से अवैध संबंध के गंभीर आरोप। 



सहारनपुर रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित महिला थाने पहुंची एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद उसे अब तक न्याय नहीं मिला है। पीड़ित महिला खुशी वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सहारनपुर के गोपाल नगर, नुमाइश कैंप क्षेत्र निवासी अमित वर्मा से हुई थी, जो कपड़ों का व्यापार करता है।



खुशी वर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही समय बाद उसके पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति उसे लगातार जान से मारने और तलाक देने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि जिस महिला से उसके पति का संबंध है, वह भी शादीशुदा है और उसका 14 वर्षीय बच्चा है। इस पूरे मामले की जानकारी अभी तक उस महिला के पति को नहीं है।



पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उसका एक 1 वर्षीय बच्चा है और वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने तलाक (डिवोर्स) की मांग की है। खुशी वर्मा ने कहा कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और फिलहाल वह अपनी बहन के साथ रह रही है। उसका आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और हाल ही में उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गया, जिसमें पति के खिलाफ कई अहम सबूत मौजूद थे।

पीड़िता ने महिला थाने और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि उसे और उसके बच्चे को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सऐप चैनल हमारे सपने को जॉइन करें Click Now

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top