ब्यूरो रिपोर्ट - शमीम अहमद
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने माहे रमज़ान में नगर और 32 गांवों की समस्याओं को लेकर पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल मेयर और नगर आयुक्त से मिला।
माहे रमज़ान के चलते शहर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी की लीकेज और सड़कों की मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर और नगर आयुक्त से मिला। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पहुंचे पार्षद दल ने नगर क्षेत्र और उससे जुड़े 32 गांवों में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपते हुए ईद से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात कर शहर तथा उससे जुड़े 32 गांवों की जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। पार्षदों ने बताया कि माहे रमज़ान चल रहा है और जल्द ही ईद का त्योहार आने वाला है, ऐसे में शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारना बेहद जरूरी है।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को सौंपे पत्र में बताया कि कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ईईएसएल (EESL) स्ट्रीट लाइट कंपनी के जाने के बाद से शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था काफी खराब हो गई है, जिसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।
इसके साथ ही पार्षदों ने शहर में जगह-जगह हो रही पानी की लीकेज, बंद पड़ी सीवर लाइनें और जाम नालियों की समस्या भी उठाई। उन्होंने मांग की कि रमज़ान के महीने में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि आनंद नगर में करेगी नाले के पास से ईदगाह जाने वाला मार्ग और पुल कंबोह के पास एक साइड की सड़क की हालत बेहद खराब है। यह मार्ग ईदगाह तक जाता है और ईद के दिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं, इसलिए यहां सड़क की मरम्मत जल्द कराई जानी चाहिए। इसके अलावा जामा मस्जिद और ईदगाह जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष रूप से नाला-नाली की सफाई कराने की भी मांग की गई।
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि ईद से पहले शहर और संबंधित गांवों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी की लीकेज और सड़कों की मरम्मत सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
इस दौरान पार्षद समीर अंसारी, पार्षद सईद सिद्दीकी, पार्षद जफर अंसारी, पार्षद गुलज़ेब खान, पार्षद रईस पप्पू, पार्षद महमूद हसन, पार्षद इज़हार मंसूरी, पार्षद आसिफ अंसारी, पार्षद डॉ. मंसूर, पार्षद मेनपाल और पार्षद जावेद एडवोकेट सहित कई पार्षद मौजूद रहे।


